trends

🙂 निजी अस्पतालों में RGHS बहिष्कार समाप्त, 38 दिन बाद फिर शुरू होगा इलाज 🙂

 🙂  निजी अस्पतालों में RGHS बहिष्कार समाप्त, 38 दिन बाद फिर शुरू होगा इलाज  🙂



1.   जयपुर। राजस्थान के लाखों सरकारी
कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 38 दिनों से निजी अस्पतालों द्वारा चल रहा Rajasthan Government Health Scheme (RGHS) का बहिष्कार

2.  आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। अब प्रदेश के निजी अस्पतालों में RGHS योजना के तहत मरीजों का इलाज दोबारा शुरू हो सकेगा।

3.  बता दें कि निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स लंबे समय से सरकार से बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार करीब 1300 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित था। इसी कारण अस्पतालों ने RGHS मरीजों का इलाज बंद कर दिया था, जिससे हजारों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

4.  इस मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार और चिकित्सा संगठनों के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। बुधवार को Indian Medical Association Rajasthan और विभिन्न चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री Gajendra Singh Khimsar से मुलाकात की।

5.  बैठक के बाद चिकित्सा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि RGHS योजना से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और जल्द समाधान किया जाएगा।

6.  सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद निजी अस्पतालों ने बहिष्कार खत्म करने का फैसला लिया।

➡️ अब मरीजों को फिर से निजी अस्पतालों में RGHS योजना के तहत इलाज की सुविधा मिल सकेगी, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

Post a Comment

0 Comments

trends